बड़वानी
गुडी पाडवा चैत्र नवरात्रि पर पंचांग का वाचन किया

सेंधवा। महाराष्ट्र ब्राहमण समाज सेंधवा द्वारा बुधवार को गणेश हाल में गुडी पाडवा चैत्र नवरात्रि व नव वर्ष के पावन पर्व पर पंचांग का वाचन किया गया। साथ ही साल भर के तीज त्योहार के बारे में पंडित दिपक उज्जैनकर ने वाचन किया। आरती कर के प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाजजन मोरेश्वर देसाई, शयाम ऐकडी, महासचिव संतोष वैध, अशोक भट, अध्यक्ष अभिलाषा भट्ट, उपाध्यक्ष सुप्रिया वैध, सचिव अकिता ओक, सह सचिव संध्या उपासनी, पुष्पा देसाई, मेधा ऐकडी, अलका जोशी, रेखा ओक, वर्षा उज्जेनकर सहित समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रहे।