खेतिया में हिंगलाज जयंती पर भावसार समाज ने शोभायात्रा निकली

खेतिया से राजेश नाहर की रिपोर्ट।
नगर में क्षत्रिय भावसार समाज ने हिंगलाज जयंती हर्षाेल्लास से मनाई। माता के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। समाज उपाध्यक्ष गोपाल भावसार व सचिव गिरधर भावसार ने बताया कि माँ हिंगलाज माता जयंती पर समाजजन ने शिवाजी चौक में स्थित हिंगलाज माता मंदिर से मां हिंगलाज की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शिवाजी चौक, गांधी चौक, सुभाष मार्ग, बैरियर चौराया, अशोक रोड, टैगोर चौक होकर वापस हिंगलाज माता मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। वहीं समाजजन भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आज हुए विशेष आयोजन के तहत मंदिर में देवी हिंगलाज माता को छप्पन भोग लगाए गए। इससे पहले सुबह मंदिर में काकड़ा आरती की गई। हवन-पूजन के बाद महाआरती हुई। आज के आयोजन को लेकर मिले सहयोग हेतु समाज अध्यक्ष ईश्वर भावसार ने सभी का आभार व्यक्त किया। माता हिंगलाज जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में पुरूषों के महिला सदस्य व समाज के युवा केसरिया ध्वज के साथ मौजूद रहे।