बाबा महांकाल की शरण में विराट-अनुष्का, भस्म आरती में हुए शामिल, किये बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने 4 मार्च को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। विराट और अनुष्का बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए थे। विराट धोती पहने त्रिपुंड लगाए दिखे। वहीं अनुष्का साड़ी पहने नजर आई। इस दौरान दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में रहे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। इस दौरान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जहां हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं तो वहीं उनके पति विराट कोहली माथे पर चंदन और गले में रुद्राक्ष की माला के साथ बनियान और धोती धारण किए हुए थे। यहां पति-पत्नी दोनों ही महाकाल के सामने पहली पंक्ति में हाथ जोड़ बैठे दिखे। इसके बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक भी किया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया के साथ बातचीत में जय महाकाल कहा तो अनुष्का ने कहा कि दर्शन करके बहुत अच्छा लगा।
देखे वीडियो किस प्रकार विराट व अनुष्का ने किए दर्शन