बडवानी के श्मशान में चिता पर तांत्रिक क्रिया, चिता पर नींबू काट कर मुर्गा जलाया, देखे वीडियों

बडवानी से विजय निकुम की रिपोर्ट।
मप्र के बडवानी स्थित मुक्तिधाम में किसी अज्ञात ने ऐसा काम किया जिसे देख लोगों के होश उड़ गए। अज्ञात व्यक्ति ने चिता पर नींबू काट कर मुर्गा जलाया। अंतिम संस्कार के दूसरे दिन जब परिजन अस्थियां एकत्रित करने पहुंचे तो चिता पर तांत्रिक क्रिया दिखाई दी। चिता पर नींबू काट कर मुर्गा जलाया गया था। बता दे बडवानी के राजघाट रोड स्थित नगरपालिका मुक्तिधाम में चिता से अस्थियां समेटने गए लोगांे ने देखा चिता पर जला हुआ मुर्गा पड़ा है और कटे हुए नींबू।

तांत्रिक क्रिया की हुई देख होश उड़ गए। परिजन विजय कुमार गुप्ता ने बताया 28 फरवरी को रिश्तेदार की मृत्यु होने के बाद मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया था। आज अस्थियां समेटने आए तो चिता पर तांत्रिक क्रिया की हुई मिली। साथ ही अन्य चिता पर भी तांत्रिक क्रिया की गई। इस तरह से चिता पर कोई भी तांत्रिक क्रिया करना गलत है। हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
देखिए परिजन विजय कुमार गुप्ता क्या कह रहे है-