सेंधवा
सेंधवा। गुलाबी ठंड में प्रभातफेरी में गूंज रहे शबद कीर्तन

सेंधवा।
शहर में सिक्ख समाज द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह 5.30 बजे से प्रभात फेरी निकालना शुरू किया गया। प्रभातफेरी जवाहर गंज स्थित गुरुद्वारे से निवाली रोड, अभिनव कॉलोनी, शिव कॉलोनी, निम्बार्क कॉलोनी, मोतीबाग, मौलाना आजाद मार्ग एवं संत विनोबा मार्ग से निकली। समाज के हरपाल सिंह छाबड़ा ने बताया कि प्रभातफेरी 21 से 25 दिसंबर तक निकाली जाएगी। 26 दिसंबर को नगर कीर्तन निकलेगा। 29 दिसंबर को गुरु गोविन्द सिंघ जी का जन्म प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। प्रभातपफेरी में समाजजन शामिल हो रहे है।